Translate

Friday, May 21, 2021

#isme_azam kya hai? इस्मेे आज़म कौन सा नाम है, जिसके साथ दुआ माँगने से दुआ ज़रूर क़ुबूल होती है?

 (1)

🕋🌴🌴🌴🌴

#surahikhlas 

कह दीजिए कि वह अल्लाह अहद (एक) है।

अल्लाह अस्समद है (यानी आत्मनिर्भर, बेनियाज़ self sufficient है।)

न उसने किसी से जन्म लिया और न उसने किसी को (मनुष्यों की तरह) जन्म दिया।

न ही कोई उसके कुफ़ू (बराबरी) का है।

एक्स्पलेनेशन:

मैंने अपने बच्चों को बताया कि मुझे क़ुरआन मजीद की यह सूरह बहुत पसंद है और मैं इसे बहुत ज़्यादा पढ़ता हूँ। इस सूरह से हमारा माइंड अल्लाह के बारे में क्लियर हो जाता है कि वह कैसा है और हम उसे तुरंत ही देखने लगते हैं।

जब इंसान चारों तरफ़ फैली हुई कायनात को देखता है तो वह कहता है कि मैं इसमें नियम को देख रहा हूं कि हर तरफ नियम काम कर रहे हैं। रात के बाद दिन आती है और दिन के बाद रात आती है यह प्रकृति का नियम है। आम का बीज बोते हैं तो आम निकलता है और और बबूल बोते हैं तो बबूल ही निकलता है जैसा बीज बोया जाता है वैसा ही पेड़ निकलता है और वह पेड़ अपनी प्रकृति के अनुरूप ही फल देता है यह प्रकृति का नियम है। मैं नियम को काम करते देख रहा हूं।

अब अगर कोई आदमी उससे पूछे की नियम का साइज़ क्या है, वह कितने फ़ुट का है या उसका आकार क्या है? नियम त्रिकोण है या चतुर्भुज है? या नियम का रंग क्या है? वह बैंगनी कलर का है या पीला है? जब आप प्रकृति में नियम देख रहे हैं तो कृपया उसका साइज़, आकार और रंग भी बता दें।

इस बात को सुनकर हरेक आदमी हंसेगा कि हमारे देखने का मतलब यह नहीं है कि हम साइज़, आकार और रंग वाली कोई चीज़ अपनी माँस की आँख से देख रहे हैं बल्कि हम नियम को अपनी अक़्ल से देख रहे हैं कि प्रकृति में नियम है।

नियम बनाने वाले परमेश्वर को भी हम अपनी अक़्ल से देख सकते हैं और अभी देख सकते हैं।

इंसान अपनी अक़्ल से उसे भी देख सकता है जिसका साइज़, आकार और रंग न हो।

जब रस्सी पर लटके हुए कपड़े और पेड़ के पत्ते हिलते हैं तो लोग कहते हैं कि हम देख रहे हैं कि हवा चल रही है। हालाँकि कोई भी हवा को नहीं देखता, हरेक कपड़ों और पत्तों को देखता है। वे कपड़े और पत्ते हिलते देखकर अपनी अक़्ल से इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि कोई है, जो इन्हें हिला रहा है। वही हवा है। हर तरफ़ चीज़ें हिल रही हैं। जिधर भी हम चेहरा घुमाते हैं। हम हर तरफ़ हवा देखते हैं। ऐसे ही हम हर तरफ़ नियम देखते हैं। ऐसे ही हम जिधर भी देखते हैं, अपनी अक़्ल से अल्लाह को देखते हैं।

अक़्ल बहुत इम्पोर्टेंट हैं। अक़्ल न हो तो इंसान अपने पैदा करने वाले को नहीं पहचान सकता।

अक़्ल न हो तो हम यह नहीं जान पाते कि हमारा माइंड चित्रों की भाषा में विचार करता है। हमने बादशाह देखा है। हमने उसे सिंहासन पर बैठे हुए देखा है। हमने उसे हुक्म देते हुए देखा है। वह बादशाह सब पर नज़र रखता है कि कौन क्या कर रहा है।

जब अल्लाह अपने परिचय में ख़ुद को बादशाह कहता है और वह कहता है कि वह सिंहासन (अर्श) पर बैठा है और वह हुक्म देता है तो हमारा माइंड एक चित्र बना लेता है कि एक बड़ा सा इंसान अर्श पर बैठकर हुक्म दे रहा है। वह ऊपर बैठकर हमें नीचे की तरफ़ काम करते हुए देख रहा है।

जब हम क़ुरआन मजीद पढ़ते हैं तो हमारा माइंड ऐसे चित्र बनाता है क्योंकि शब्द सुनकर सोचने समझने की प्रोसेस में यही होता है। जो चित्र हमारा माइंड बनाता है, वह हमारी बनाई हुई चीज़ है और अल्लाह किसी चीज़ जैसा नहीं है।

हिंदुओं ने अंदर के काल्पनिक चित्र को बाहर भी बना दिया ताकि दूसरे भी देख लें कि वे अपने मन में परमेश्वर को किस रूप में देखते हैं। परमेश्वर की ज़्यादा शक्ति दिखाने के लिए उन्होंने उसकी मूर्ति में ज़्यादा हाथ बना दिए। उनके विद्वानों ने भी माना है परमेश्वर इस मूर्ति जैसा बिल्कुल नहीं है।

एक इंसान अपने अंदर बन रहे चित्रों को अपने मन से हटा दे और बस अल्लाह के होने को अपनी अक़्ल से जाने कि 'वह है' तो वह अल्लाह को देख लेगा।


'वह है' को ही अरबी में हुवा और हिब्रू में यहोवा कहते हैं।

सूरह इख़लास की पहली आयत ही दिल के ईमान को ख़ालिस कर देती है। वह दिल से हरेक चीज़ को हटा देती है, जिसे हमने अपना रब और इलाह बनाकर दिल में जमा रखा था। जब तक ये तस्वीरें और ये बुत दिल में रहते हैं, इंसान अपने ख़ुदा को नहीं देख पाता। जबकि वह हर तरफ़ है।

लोग पूछते हुए घूमते हैं कि क्या ख़ुदा है? हमें तो परमेश्वर नहीं दिखता। बताओ गॉड है तो वह कहाँ है?

यह ऐसा ही है जैसे नदी में रहते हुए मछली पूछे कि पानी कहाँ है?

मेरे बच्चों सूरह इख़लास पढ़ो और इसे अच्छी तरह समझो ताकि तुम अपने रब को देख लो। जब तुम क़ुरआन पढ़ोगे तो कभी बोर न होओगे। मुझे अकेलापन बुरा नहीं लगता। कोई साथ होता है तो मैं क़ुरआन मजीद की आयतें उसे सुनाकर उनका मतलब समझाता हूँ और इससे मेरा दिल ख़ुश होता है। जब मैं अकेला होता हूँ तो मुझे क़ुरआन की आयतें अपनी आत्मा में याद आने लगती हैं और मैं उनके अर्थ पर विचार करने लगता हूँ और जब वे मेरी समझ में आती हैं तो इससे भी मेरा दिल ख़ुश होता है। जब दिल ख़ुश होता है तो इंसान को अपने अंदर अच्छा महसूस होता है। इस यूनिवर्स में फलने फूलने के लिए #feelgood बहुत ज़रूरी है।

(नोट: अभी एक आयत का एक्सप्लेनेशन भी पूरा नहीं हुआ, जो मैने अपने बच्चों को समझाया।)

देखें: Blog:allahpathy.blogspot.com

(2)

*Allahpathy part 2*

🌴🌴🕋🌴🌴🌴🐪🐏

🌷🌷🍇🌿🍇🌷🌷🌷

पिछली पोस्ट से जोड़कर आगे पढ़ें:

'हुवा' एक नाम है। किसी को पुकारना हो तो अरबी में 'या' शब्द लगाकर पुकारते हैं। हुवा को पुकारना हो तो 'या हुवा' कहते हैं। इस नाम से केवल उसके 'वुजूद' पर ध्यान जाता है कि वह जो है सो है।

या हुवा को याहू भी पढ़ा जाता है। यह नाम एक गुप्त रहस्य है।

For Jewish people YHWH (YAHWEH) is the most holy name of God. Traditionally, religious Jews today do not often say this name aloud. This is because it is believed to be too holy to be spoken. However, they often use substitutes when referring to the name of their God. For example, they use HaShem ("The Name") or Shem HaMeforash (“the indescribable Name”).

मूसा ने परमेश्‍वर से कहा, “जब मैं इस्राएलियों के पास जाकर उनसे यह कहूँ, ‘तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है,’ तब यदि वे मुझसे पूछें, ‘उसका क्या नाम है?’ तब मैं उनको क्या बताऊँ?” 

परमेश्‍वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘जिसका नाम मैं हूँ है उसी ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है’।” 

फिर परमेश्‍वर ने मूसा से यह भी कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘तुम्हारे पूर्वजों का परमेश्‍वर, अर्थात् अब्राहम का परमेश्‍वर, इसहाक का परमेश्‍वर, और याकूब का परमेश्‍वर, यहोवा, उसी ने मुझ को तुम्हारे पास भेजा है। देख सदा तक मेरा नाम यही रहेगा, और पीढ़ी-पीढ़ी में मेरा स्मरण इसी से हुआ करेगा।’ 

-निर्गमन 3:13-15

हिब्रू में YAHWEH यहोवा का अर्थ है  “मैं जो हूँ सो हूँ" I AM THAT I AM.

इस तरह हम हुवा नाम से "मैं हूँ" (अरबी में अना और संस्कृत में अहम्) नाम तक पहुँच जाते हैं। यह एक गुप्त भेद है। जिसे आम तौर से बताया जाए तो लोग किन्तु परन्तु करेंगे। सो मैं इसे यहाँ न बताऊंगा।

लेकिन इस नाम के साथ इंसान की फ़लाह और कल्याण जुड़ा है। इसलिए फिर भी मैं इतना बता दूँ कि 'मैं हूँ' उस वुजूद के लिए बोला जाता है जो अपने होने का एहसास रखता है।

मिसाल:

एक इंसान भी अपने लिए 'मैं हूँ' बोलता है। 

इंसान में जिस्म से अलग एक हक़ीक़त है। वही "मैं हूँ। जब भी इंसान के वुजूद में कोई डर या विश्वास जम जाता है तो उसके डर या विश्वास के अनुसार ही उसके जीवन में कुछ घटनाएं घटित हो जाती हैं। ख़ुद आपने भी कई बार यह कहा होगा कि मुझे जिस बात का डर था, वही बात हो गई।

आपके डर ने ही उस बुरी घटना को आपके जीवन में आकर्षित किया है। इसलिए अपने कल्याण के लिए "मैं हूँ" को यानि अपने वुजूद को डर और बुरे विश्वास (वसवसे) से पाक किया जाता है। 

ख़ुद को पाक रखना है। इसीलिए ग़ुस्ल (स्नान) और वुज़ू किया जाता है ताकि याद रहे कि हमें अपने आप को अंदर से भी पाक करते रहना है। हरेक दीन धर्म में पवित्र रहने और स्नान करने की शिक्षा मौजूद है।

मुस्लिम आलिम हर ज़माने में रब के एक गुप्त नाम #ismeazam की तलाश में रहे हैं। इमाम बोनी रहमतुल्लाहि अलैह ने एक पूरी किताब शम्सुल मआरिफ़ इस्मे आज़म की तलाश में लिखी है और मुझे हैरत है कि उन्होंने तौरात में आए नाम "मैं जो हूँ सो हूँ" को भी अपनी किताब में जगह दी है। उनके अलावा मुझे दूसरे किसी आलिम की‌ इस्मे आज़म पर  रिसर्च में इस हिब्रू नाम का तज़्करा न मिला।

बहरहाल जब भी 'हुवा' या 'हू' कहकर अपने रब का ध्यान करोगे तो केवल उसके अस्तित्व (वुजूद) की तरफ़ ध्यान जाएगा। इससे आपको इख़लास नसीब हो जाएगा।

दुआ के दो रूक्न (स्तंभ pillars) हैं:

इख़लास और यक़ीन।

जब ये दोनों होते हैं तो दुआ वुजूद में आ जाती है और इनमें से एक भी न हो तो दुआ का वुजूद नहीं होता।

कई बार आदमी दुआ करता है लेकिन वह नहीं जानता कि इख़लास और यक़ीन के बिना या इनमें से एक न हो तो भी दुआ हक़ीक़त में दुआ नहीं होती।

और कई बार वह नहीं जानता कि वह इख़लास और यक़ीन को कैसे हासिल करे।

सूरह इख़लास को समझने और बार बार पढ़ने से ये दोनों हासिल हो जाते हैं।

अल्हम्दुलिल्लाह।

Blog: allahpathy.blogspot.com

(3)

🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴

#हुवा का सिम्पल अर्थ है वह, He.

जब हम इस शब्द को परमेश्वर के लिए बोलते हैं तो यह केवल अस्तित्व का बोध कराता है, उसके किसी गुण का नहीं।

हक़ीक़त में वही परमेश्वर हरेक वस्तु और हरेक व्यक्ति के अस्तित्व का स्रोत है।

एक व्यक्ति अपने होने को फ़ील करता है कि 'मैं हूँ' तो वह अपने अस्तित्व को फ़ील करता है। जिसे वह आत्म या आत्मा कहता है और यह आत्म या आत्मा शरीर से अलग एक हक़ीक़त है। 

जब आप लेटकर आँखें बंद करके पूरी तरह #रिलैक्स्ड होकर अपने होने को फ़ील करते हैं और इसी हाल में जागे रहते हैं या सो जाते हैं तो अपने आपको जानने की #नीयत के कारण आप पर आपका अस्तित्व ख़ुद को और ज़्यादा प्रकट करता है।

आपका अस्तित्व एक रेफ़्लेक्शन और एक ज्योति है असल अस्तित्व की। आप हमेशा हक़ीक़ी वुजूद से जुड़े हुए होते हैं।

'मैं हूँ' या 'आत्मा' या 'ख़ुदी' एक नाम है, जिसमें इंसान ज़िंदा और क़ायम है। यह रब का एक पोशीदा नाम है, जो उसने हमें दिया ताकि हम जीवन पाएं। 'मैं हूँ' में हम जीवित हैं।

जब कोई व्यक्ति इस नाम के साथ कोई गुण मान लेता है कि मैं ग़रीब हूँ, मैं ग़ुलाम हूँ, मैं परेशान हूँ 

...तो उसके विश्वास के अनुरूप ही उसके जीवन में और ज़्यादा बुरी परिसथितियाँ घटित होती हैं और वह व्यक्ति वही बना रहता है जो वह अपनी आत्मा में विश्वास रखता है। जिसे ईमान बोलते हैं। बाहर की ग़रीबी, ग़ुलामी और परेशानी की वजह अंदर का विश्वास (core belief) है।

जब अपने अंदर के ईमान को सही कर लिया जाता है तो बाहर की ग़रीबी, ग़ुलामी और परेशानी भी घटने और मिटने लगती है। बाहर की परिस्थिति या व्यक्ति इंसान पर कोई ज़ोर और ताक़त नहीं रखते बल्कि अंदर का #अस्तित्व बाहर की परिस्थितियों पर ज़ोर रखता है क्योंकि वही उनका चुनाव करता है कि मुझे क्या बनाना है और क्या भोगना है!

अधिकांश लोग इससे बेशुऊर (अचेत, #unconscious) हैं।

अधिकतर लोग ख़ुद अपने अस्तित्व से अचेत और #अज्ञानी हैं और बहुत लोग अपने अस्तित्व के स्त्रोत से अपने संबंध के प्रति ग़ाफ़िल हैं।

क़ुरआन मजीद के ज़रिए #रब ने लोगों को उनकी अपनी हक़ीक़त के प्रति चेताया है और उन्हें उनकी शक्तियों का ज्ञान दिया है। जिनसे वे ग़रीबी, ग़ुलामी और परेशानी से #मुक्ति पा सकें।

इंसान की शक्ति उसका #ईमान और #नीयत है। यह सही हो जाए तो जो पुराने ईमान से बनी हुई बुरी परिस्थितियां हैं, वे मिटने लगती हैं क्योंकि उन्हें अब हमारे अंदर के ईमान से सपोर्ट नहीं मिलती।

जब हम हुवा या 'हू' या 'याहू' कहकर कुछ देर केवल अस्तित्व के प्रति सजग होते हैं तो यही सजगता #ध्यान है। इस हाल में हमारा #माइंड परिस्थितियों से हट जाता है और हमें तुरंत शाँति मिल जाती है लेकिन यह अस्थायी होती है क्योंकि इस हाल से बाहर आते ही फिर से पुरानी परिस्थितियां दबाव बना लेती हैं।

उन परिस्थितियों को बदलने के लिए हमें इस पूरे मैकेनिज़्म को समझना होगा कि अस्तित्व कैसे काम करता है?

जोकि एक पूरी किताब का विषय है।

हालात बदलने के लिए ईमान के बाद हिकमत भरा अमल ज़रूरी है।

और यह #हिकमत भरा अमल भी आत्मा से ही शुरू होता है।

अगर यह विज़न और विश्वास है कि 'मैं मज़लूम हूँ' तो इस विश्वास की डिमांड के अनुरूप हमेशा कोई ज़ालिम ऊपर बैठा रहेगा। वह नहीं उतरेगा। वह नए नए कष्ट देता ही रहेगा ताकि आपका विश्वास आप पर घटित हो। लोग अपने ग़लत विश्वास के मारे हुए हैं। जब क़ौमी सतह पर यह ग़लत विश्वास जड़ पकड़ लेता है कि 

'हम मज़लूम हैं' तो फिर वे एक बुरे तिलिस्म की रचना करके उसके दुष्चक्र में फंस जाते हैं।

इस #तिलिस्म से मुक्ति के लिए एक नए #हैल्दी #विज़न की रचना करना ज़रूरी है। जिसमें आप ख़ुद ग़ालिब हों और दुश्मन पाँव तले की चौकी हों, जैसा कि #नबियों का विज़न होता था। जिसे वे सामने रखकर चलते थे।

#यहोवा ने मेरे स्वामी से कहा,

    “तू मेरे दाहिने बैठ जा, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे पाँव की चौकी न कर दूँ।”

-ज़बूर 110:1

ख़ुद को अकेला और कमज़ोर मानना एक ग़लत विश्वास है।

क़ुरआन कहता है कि #अल्लाह क़वी यानी ताक़त वाला है।

#क़ुरआन कहता है कि

'व हुवा म'अकुम' यानी और वह तुम्हारे साथ है।

यह एक #हक़ बात है और यह एक सही विश्वास है।

जब हम अपने अकेले और कमज़ोर होने का माइंडसेट लेकर काम करते हैं तो हमारे काम ख़राब होते हैं और

जब हम ताक़त वाले रब के अपने साथ होने का #माइंडसेट लेकर काम करते हैं तो हमारे दुश्मनों के काम ख़राब होने लगते हैं और

हमारे काम बनने लगते हैं।

#परमेश्वर ने हमारे #कल्याण की शक्ति हमारी #आत्मा में रखी हुई है।

आत्मा 'मैं हूँ' कहती है।

यह एक #पवित्र शक्तिशाली नाम है।

इसका सही प्रयोग सीखने की ज़रूरत है।

मैं हूं के साथ अच्छे गुण बोलो कि मैं शुक्रगुजार हूँ।

I AM #BLESSED BEYOND MEASURE.

...तो इससे आपका हाल नेचुरली ख़ुद संवरेगा।

अच्छे अवसर और अच्छे लोग ख़ुद मिलेंगे।

#कहने_का_मक़सद यह है कि 

'हुवा' का ध्यान।

है परम ज्ञान ।।

#अगरअबभीनाजागेतो रब की शक्ति से अपने हक़ में कल्याणकारी काम कैसे करोगे?

(4)

🌴🌴🌴🕋🌴🌴🌴🌿

#ईद #मुबारक

#ईदी के रूप में #आत्मज्ञान का तोहफ़ा:

क़ुल हुवल्लाहु अहद।

यानी कह दीजिए वह अल्लाह अहद (एक) है।

-क़ुरआन, सूरह इख़लास

मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह ने एक दिन मुझे इस आयत का मतलब बताते हुए कहा कि 'अरबी में अहद उसे कहते हैं जो एक होकर एक हो। जैसे रूह और जिस्म से मिलकर 'एक' इंसान बना है तो इसे अहद न कहेंगे। यह गिनती में एक है। इसके एक होने को अरबी में वाहिद कहेंगे।'

अल्लाह वाहिद भी है और अहद भी। इंसान का एक जिस्म भी बहुत सारी हड्डियों और नसों से मिलकर बना है। वह वाहिद है, #अहद नहीं।

मैं आपको 'अहद' का गुण समझाने के लिए किस निशानी से मिसाल दे सकता हूँ?

यह आपकी आत्मा और शुऊर (चेतना consciousness) है, जो अपने होने का एहसास रखती है कि 'मैं हूँ'। यह एक होकर एक है। यह अहद की उम्दा मिसाल है। आप ख़ुद अल्लाह की निशानी हैं। आप ख़ुद पर ग़ौर करके अल्लाह को पहचान सकते हैं कि अल्लाह अहद है और अहद होना क्या होता है!

#अल्लाह के गुणों का कीर्तन आत्मज्ञान की कुंजी है।

#अगरअबभीनाजागेतो आत्मज्ञान से कल्याण कैसे पाओगे?

(5)

🌴🌴🕋🌴🌴🐪🐏🌳

#अल्लाह नाम उस हस्ती के लिए बोला जाता है जो हक़ीक़ी माबूद यानी वास्तविक हाकिम है। जिसका हुक्म ज़मीन और आसमान में क़ायम है। अल्लाह शब्द का अर्थ 

हक़ीक़ी माबूद है।

लेकिन इसके और भी कई अर्थ हैं जैसे कि जो हैरत में डालता है और जिसकी तरफ़ दिल खिंचता है और जिससे वालिहाना #मुहब्बत की जाए यानी बहुत ज़्यादा मुहब्बत की जाए।

हम अल्लाह के बनाए हुए कामों को और ख़ुद को देखते हैं तो हैरत में पड़ते हैं और हम सब अपने अंदर अपने पैदा करने वाले के लिए पैदाइशी तौर पर एक प्रेम मौजूद पाते हैं। इंसान शब्द उन्स से बना है। उन्स का अर्थ प्रेम है। जब हम प्रेम करते हैं तो हम अपने वुजूद को सार्थक करते हैं। इंसान शब्द का अर्थ प्रेमी है। #मोमिन बंदा अपने रब से सबसे ज़्यादा प्रेम करता है।

अल्लाह नाम किसी क्रिएशन के लिए या किसी इंसान या फ़रिश्ते के लिए नहीं बोला जाता। यह एक रब के लिए ही ख़ास है, जिसने सबको पैदा किया है।

अल्लाह की हस्ती के लिए बोला जाने वाला नाम अल्लाह भी हैरत में डालता है। इस नाम पर रिसर्च करने वाले आलिम बताते हैं कि अल+इलाह से मिलकर अल्लाह शब्द बना है। जिसका अर्थ हक़ीक़ी #माबूद है।

लेकिन हैरत की बात यह है कि जिन नामों में शुरू में 'अल' लगता है। जब उन नामों के साथ शुरू में पुकारने के लिए 'या' लगाते हैं तो 'अल' हट जाता है जैसे कि अल-रहमान और अल-रहीम में जब या लगाकर दुआ करते हैं तो या रहमान और या रहीम बोला जाता है लेकिन अरबी व्याकरण का यह क़ायदा 'अल्लाह' नाम पर लागू नहीं होता। अल्लाह शब्द में से 'अल' हटाकर 'या' नहीं लगाया जाता बल्कि अल्लाह ज्यों का त्यों रहता है और शुरू में 'या' लगाकर 'या अल्लाह' बोलते हैं। इससे पता चलता है कि अल्लाह नाम भी 'अहद' है यानी न तो यह दो शब्दों के जोड़ से बना है और न ही इसे तोड़ा जा सकता है। यह पूरा एक ही शब्द है। अल्लाह की ज़ात (अस्तित्व) के लिए अल्लाह नाम बहुत ज़्यादा उपयुक्त है। यह नाम भी उसकी सिफ़त (गुण) को ज़ाहिर करता है। यह ख़ासियत किसी दूसरे नाम में नहीं है। आलिम और सूफ़ी इसे सबसे बड़ा नाम मानते हैं। क़ुरआन मजीद में यह नाम बार बार और बहुत ज़्यादा आता है। 

God's name in Arabic, 'Allah,' occurs in the Qur'an 2698 times.

*#अगरअबभीनाजागेतो अल्लाह नाम का अर्थ कैसे पता करोगे?*

(6)

🕊️🕊️🌴🌴🌴🕋🌿🌿🌿🕊️

*कह दीजिए कि वह अल्लाह अहद (एक) है।*

अल्लाह अस्समद है। (यानी आत्मनिर्भर, दूसरों पर निर्भर होने से बेनियाज़ है और self sufficient है।)

न उसने किसी को (मनुष्यों की तरह) जन्म दिया और न ही उसे किसी ने जन्म दिया।

और न ही कोई उसके कुफ़ू (बराबरी) का है।

#Quran #surahikhlas

हम सूरह इख़्लास की पहली आयत के बारे में आपको बता चुके हैं।

दूसरी, तीसरी और चौथी आयत भी बिल्कुल क्लियर है। 

अल्लाह अस्समद है यानी हर चीज़ और हर इंसान अपनी ज़रूरत की पूर्ति के लिए अल्लाह पर निर्भर है लेकिन वह किसी पर निर्भर नहीं है। अपनी मुराद की पूर्ति के लिए लोग उसकी तरफ़ तवज्जो करते हैं।

कोई भी उसकी हस्ती में से नहीं निकला कि उसका अंश या वंश हो और न ही वह ख़ुद किसी में से निकला कि वह किसी का वंश या बेटा हो।

कोई भी अल्लाह के कुफ़ू का नहीं है यानी कोई भी उसके जोड़ और बराबरी का नहीं है। मैंने अपने बच्चों को बताया कि जैसे शैख़ अदब अली अपनी बेटी बाला ख़ातून का निकाह उस्मान से करते हैं तो वह उन्हें एक दूसरे के जोड़ और बराबरी का देखकर ही उनका निकाह करते हैं। एक इंसान के 'कुफ़ू' यानी बराबरी के कई इंसान होते हैं लेकिन कोई भी अल्लाह के कुफ़ू का नहीं है।

*हैरत की बात यह है कि* सूरह इख़्लास की चारों आयतें 'अल्लाह' के वुजूद का परिचय देती हैं और इसी के साथ ये चारों आयतें #अल्लाह नाम के बारे में भी पूरी उतरती हैं।

1. अल्लाह नाम अहद है यानि यह नाम एक होकर एक है। अल्लाह नाम दो शब्दों से मिलकर नहीं बना।

2. अल्लाह नाम अपना अर्थ देने में दूसरे किसी शब्द पर निर्भर नहीं है। यह नाम अपना अर्थ देने के लिए अपने आप में काफ़ी है।

3. न अल्लाह नाम किसी शब्द या धातु से निकला है और न अल्लाह नाम से किसी शब्द ने जन्म लिया है।

4. कोई भी दूसरा नाम अल्लाह नाम के कुफ़ू (बराबरी) का नहीं है। अपनी तरह का यह अकेला नाम है।

*इस नाम की हैरत में डालने वाली ख़ासियत यह है कि* अगर इस नाम से एक एक हरफ़ हटाते रहें, तब भी यह नाम अपने अंदर अल्लाह की हस्ती की तरफ़ ठीक ठीक इशारा और अर्थ देता रहता है।

जैसे कि अल्लाह नाम में से अलिफ़ हटा दें तो लिल्लाह للہ रहता है। जिसका अर्थ 'अल्लाह का' है।

अब इसमें से एक और हरफ़ लाम हटा दें तो 'लहु' शब्द बचता है। जिसका अर्थ है 'उसी का'।

अब इसमें से फिर एक हरफ़ लाम हटा दें तो 'हु' बचता है और 'हु' का अर्थ है 'वह'।

इन चारों शब्दों से क़ुरआन मजीद में आयतें शुरू होती हैं और वहाँ ये चारों शब्द अल्लाह के वुजूद की तरफ़ इशारा देते हैं जैसे कि

1.अल्लाहु ला इलाहा इल्ला हुवल हय्युल क़य्यूम।

اَللّٰهُ لَاۤ اِلٰهَ اِلَّا هُوَ١ۚ اَلْحَیُّ الْقَیُّوْمُ

-क़ुरआन मजीद 2:255

2.लिल्लाहि माफ़िस्समावाति वमा फ़िल् अर्ज़।

لله ما في السماوات وما في الأرض

-क़ुरआन मजीद 2:284

3.लहु माफ़िस्समावाति वमा फ़िल् अर्ज़ि वमा बैइनाहुमा वमा तहतस्सरा।

لَهٗ مَا فِی السَّمٰوٰتِ وَ مَا فِی الْاَرْضِ وَ مَا بَیْنَهُمَا وَ مَا تَحْتَ الثَّرٰى(۶)

-क़ुरआन मजीद, सूरह ताहा 6

4. हुवल्लाहुल् लज़ी ला इलाहा इल्ला हू।

ھُوَ اللّٰہُ الَّذِیْ لَآاِلٰہَ اِلَّا ھُوَ

-क़ुरआन मजीद, सूरह हश्र 22

अरबी के हरफ़ 'हा' (H) की वजह से अल्लाह नाम अपने आख़री हरफ़ तक रब के वुजूद की तरफ़ इशारा देता है। इसीलिए अल्लाह के नामों की तासीर पर रिसर्च करने वाले बहुत से ज़िक्र करने वालों ने 'हू' को इस्मे आज़म #IsmeAzam लिखा है।

इस्मे आज़म अल्लाह का वह सबसे बड़ा नाम है जो अधिकतर आलिमों से पोशीदा है और उस नाम की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि उसके साथ जो भी दुआ माँगी जाती हे, वह क़ुबूल होती है, चाहे दुआ करने वाला कितना ही गुनाहगार हो।

अब यह *इस्मे आज़म* है या नहीं?

यह बात आप ख़ुद इसके साथ दुआ करके देख सकते हैं।

*#इख़्लास और #यक़ीन के साथ* इस बरकत वाले नाम के साथ *दुआ करें* और इस नाम की तासीर देखें।

#अगरअबभीनाजागेतो ?

#ईद का #ख़ुत्बा #हिदायत वाला

 #ईद का #ख़ुत्बा #हिदायत वाला

मैंने #eidulfitr21 की नमाज़ कोविड19 के #लोगडाऊन की वजह से इमाम बनकर अपने आँगन में अदा की। मेरे पीछे मेरी फ़ैमिली ने नमाज़ बतौर शुक्र अदा की। #अल्हम्दुलिल्लाह!


नमाज़ के बाद मैंने ख़ुत्बा दिया। जिसे मैं आपके फ़ायदे के लिए यहाँ दर्ज कर रहा हूँ। मैंने अपने बच्चों को बताया:

#अल्लाह ने #क़ुरआन #मजीद #रमज़ान के महीने में नाज़िल किया। इसलिए अल्लाह ने रमज़ान को सब महीनों का सरदार ठहराया।

अल्लाह ने क़ुरआन मजीद रमज़ान की एक ख़ास रात में, #शबे_क़द्र में नाज़िल किया।

इसलिए अल्लाह ने #ShabeQadr को हज़ार महीनों से ज़्यादा बेहतर ठहराया।

उर्दू की तरह अरबी में भी बहुत ज़्यादा की तादाद बतानी हो तो हज़ार का लफ़्ज़ बोलते हैं। #शबेक़द्र के हज़ार महीनों की रातों से बेहतर होने का मतलब है कि

#शब_ए_क़द्र बहुत ज़्यादा रातों से अफ़ज़ल और श्रेष्ठ है।

रमज़ान के महीने और #लैलतुल_क़द्र को बड़ाई मिलने की वजह क़ुरआन मजीद है।

अल्लाह ने लोगों को रमज़ान के महीने और लैलतुल_क़द्र की इस बड़ाई की तरफ़ इसलिए ध्यान दिलाया है ताकि लोग क़ुरआन मजीद #HolyQuran की बड़ाई और इम्पोर्टेंस पर ध्यान दें।

रमज़ान का महीना और लैलतुल_क़द्र गुज़र जाते हैं लेकिन #रब का शुक्र है कि क़ुरआन मजीद हमारे पास ही रहता है ताकि हम उसे पढ़ें, समझें और अपने जीवन का मक़सद हासिल करें।

वह लम्हा हमारे जीवन का सबसे बेहतर लम्हा होता है,

जब हम अपने #जीवन_का_मक़सद हासिल करते हैं।

हमारे जीवन का मक़सद क्या है?

हमारे जीवन का स्वाभाविक मक़सद सिर्फ़ यही है कि हमारा भला हो जाए।

हम अपने बच्चों के लिए दिन रात सिर्फ़ इसीलिए काम करते हैं कि हमारे बच्चों का भला हो जाए। हम अपने समाज और अपने देश का भला चाहते हैं।

क़ुरआन मजीद हमें वह सीधा रास्ता दिखाता है जिससे हमारा, हमारे परिवार का, हमारे समाज का और हमारे देश का भला होता है।

पूरे साल हमें भलाई के इसी सीधे रास्ते की डीटेल जानने के लिए बार बार #पवित्र_क़ुरआन पढ़ना ज़रूरी है। यह क़ुरआन हमारी #आत्मा में होना ज़रूरी है ताकि जब क़ुरआन हमारे हाथ में न हो और हम इसे अपनी आँखों से न पढ़ सकें, तब भी हम इसे अपनी आत्मा में पढ़ सकें और इसकी #आयतों पर विचार कर सकें।

जानवर और आदमी में फ़र्क़ करने वाली चीज़ विचार शक्ति और ज्ञान है। ज्ञान इंसान को पशुओं से श्रेष्ठ बनाता है।

सो #परमेश्वर का #ज्ञान पढ़ो, विचार करो, भलाई के सीधे रास्ते पर चलो। इस तरीक़े से तुम श्रेष्ठ मनुष्य बन जाओगे। सदा से श्रेष्ठ मनुष्यों की यही रीति चली आई है।

क़ुरआन आपको यह शक्ति देता है कि आप जिस लम्हे को चाहें, बेहतर और बड़ाई वाला लम्हा बना दें। आप जिस लम्हे को बेहतर और बड़ाई वाला लम्हा बनाना चाहें, आप उसमें क़ुरआन पढ़ें।

#अल्लाहपैथी #allahpathy #मिशनमौजले 

#अगरअबभीनाजागेतो ?

आप अपने कमेंट में बताएं कि आपको यह ख़ुत्बा कैसा लगा?

Sunday, September 20, 2020

वेद और उपनिषद में भी है सबके इलाह अल्लाह का नाम

अल्लाह नाम भी हिन्दुओं के लिए अजनबी नहीं है। अल्लोपनिषद में अल्लाह नाम आया है। अल्लोपनिषद को सनातनी मानते हैं।

सनातनियों के विपरीत चलने वाले जो थोड़े आर्य से समाजी अल्लोपनिषद को नहीं मानते। वे इस नाम में समाहित ‘इलाह‘ को थोड़े अंतर के साथ वेद में भी देख सकते हैं लेकिन वहां भी इसका अर्थ पूज्य ही है।

ऋग्वेद में ईश्वर के लिए जिन नामों को प्रयोग हुआ है, उनमें से एक नाम ‘इला‘ है जिसका मूल तत्व ‘इल‘ या ‘ईल‘ है और जिसका अर्थ है पूजा करना, स्तुति करना। ‘ईल्य‘ का धात्वर्थ है ‘पूजनीय‘। ऋग्वेद के बिल्कुल शुरू में ही यह शब्द प्रयुक्त हुआ है जिसका स्पष्ट अर्थ है कि ‘हे अग्नि ! तू पूर्व और नूतन, छोटे और बड़े सभी के लिए पूजनीय है। तुझे केवल विद्वान ही समझ सकते हैं।‘ (ऋ. 1:1:1 ) 

यह नाम इतना पुरातन है कि लगभग 6 हज़ार साल पहले सुमेरिया की भाषा में ‘ईल‘ शब्द परमेश्वर के लिए बोला जाता था। सुमेरियन नगर ‘बाबिलोन‘ शब्द दरअस्ल ‘बाबेईल‘ था अर्थात ईश्वर का द्वार, हरिद्वार । यही वह शब्द है जो किसी न किसी रूप में इब्रानी, सुरयानी तथा कलदानी भाषाओं में ईश्वर के अस्तित्व के लिए इस्तेमाल होता आया है। जिस वुजूद के लिए यह नाम हमेशा से इस्तेमाल होता आया है वह सबका मालिक है। सबका मालिक एक है। वही एक सबका इलाह (पूज्य और वंदनीय) है।

अधिक जानकारी के लिए देखें:

http://vedquran.blogspot.com/2010/11/allah-in-indian-scriptures-anwer-jamal.html

वेदों में इब्राहीम अलैहिस्सलाम के नगर 'उर' का वर्णन है

वेद का सबसे पहला छंद गायत्री ऋषि विश्वामित्र को ब्रह्मा जी के निर्देशन में साधना करने पर मिला था।

वेद के BARAHAMA जी अर्थात् #ABRAHAM
के शहर 'उर' का नाम वेद में मौजूद है। नाम के अक्षरों में भी समानता है। एक अक्षर A को आगे पीछे करने से एक  नाम के दो नाम बन जाते हैं।
इराक़ के उर नगर में सांप के विष की चिकित्सा करने वाले वैद्य को
उर्गुला
और उर नगर की सुंदर स्त्री को
उर्वशी
कहते थे।
बाद में उर्वशी नाम दूसरे देशों में भी चला गया तो भारत में भी वेद आ गए और इस तरह भारत में उर्वशी नाम भी आ गया।

ब्रह्मा जी वैदिक देवता हैं। ब्रह्मा जी अर्थात् अब्राहम की संतान अफ़ग़ानिस्तान के रास्ते कश्मीर में आकर आबाद हुई थी। जिन्हें वैदिक लोग देवता कहते थे। इसीलिए कश्मीर को पुराणों में स्वर्ग कहा गया है। अब्राहम के वंशज फ़िलिस्तीन से अपने साथ ज़ैतून लाए थे। वे आज भी कश्मीर में ज़ैतून की खेती करते हैं।
🌿🌿🌿
वे सब देवता आज मुस्लिम हैं।
स्वर्ग में इस्लाम है।
ईरान का अर्थ आर्यों का स्थान है।
ईरान में इस्लाम है।
आज आर्य इस्लाम के रक्षक हैं।
देवता मुस्लिम, आर्य मुस्लिम।
🍇🍇🍇🌿🌿🌿🌿

Friday, September 11, 2020

ओंकार का सही प्राकृतिक उच्चारण क्या है?

वैदिक धर्म में ऊँ का इतना अधिक महत्व है कि हरेक शुभ कार्य में सबसे पहले इसका उच्चारण करते हैं। इसकी महिमा और इसकी शक्ति बताते हुए कहा गया है कि

हां, यह शब्दांश ब्रह्म है,
यह सबसे ऊंचा शब्द है
वह जो इस उच्चारण को जानता है,
वह चाहे जो चाहे, उसका है।
– कठो उपनिषद, 1.2.15-1.2.16
एक आदमी, जो ऊँ का सही उच्चारण जानता है। वह जो चीज़ चाहे, वह चीज़ उसकी है। अब एक आदमी स्वयं चेक करके देख सकता है। वह अपनी ज़रूरत की किसी चीज़ को चाहे और ऊँ का उच्चारण करे। यदि वह चीज़ उसे मिल जाए तो उसका उच्चारण सही है। यदि सबको उनकी इच्छित वस्तु मिल जाया करती तो आज भारत में अभाव का रोना इतने अधिक लोग न रोते। ऊँ का जाप करने वाले अरबों अभावग्रस्त लोग इस तथ्य का प्रमाण हैं कि वे ऊँ का सही उच्चारण नहीं जानते। वैदिक पंडित ऊँ का संस्कृत उच्चारण करते हैं प्राकृतिक नहीं है, जोकि प्रकृति में है। ऋषि प्रकृति में ऊँ की ध्वनि बैल और बादल की ध्वनि में सुनते थे। जिसका वर्णन वेद में आया है।

श्रीमद्भगवद्गीता में ओंकार को एकाक्षर ब्रह्म कहा है। प्राकृतिक उच्चारण वह है जिसमें केवल एक अक्षर का उच्चारण किया जाए जैसे कि बैल और गाय करते हैं। यदि बैल और गाय की तरह ऊँ का उच्चारण किया जाए तो ऊँ का सही प्राकृतिक उच्चारण किया जा सकता है। एक अक्षर को जब तीन अक्षर मानकर उच्चारण किया जाएगा तो वह प्राकृतिक उच्चारण न रहेगा और पूरा फल न देगा।

योग वशिष्ठ के अनुसार ऊँ का सही उच्चारण उस बच्चे के रोने के स्वर के समान है, जो ऊँ, ऊँ करके रोता है।
गाय और बैल जब रंभाते हैं तो 'ओं' 'ओं' शब्द निकालते हैं। जिसे पशुपालक आर्य शुभ और समृद्धि का प्रतीक मानते थे। जिस आर्य के घर के बाहर जितने अधिक गाय बैल होते थे, वह समाज में उतना अधिक समृद्ध और शक्तिशाली होता था। समृद्ध और शक्तिशाली आर्य हर ओर से 'ओं' की ध्वनि सुनते थे। वे स्वयं भी हर शुभ कार्य से पहले 'ओं' शब्द बोलने लगे। बाद में जब आर्यों ने लिपि में लिखना सीखा तो वे 'ओं' शब्द को 'ओम्' और 'ओउम्' लिखने लगे। ओम् का सही उच्चारण वह है, जो गाय और बैल बोलते हैं। बाद में जब वैदिक विद्वान प्रकृति के बजाय अपनी बनाई व्याकरण पर आश्रित होते गए तो अधिकतर पंडित ओम् का उच्चारण गाय और बैल से भिन्न करने लगे जैसा कि आजकल प्रचलित है।

वैदिक विद्वानों ने किसी समय 'ओं' को सृष्टिकर्ता परमेश्वर का नाम और किसी विद्वान ने तो निज नाम तक घोषित कर दिया। जबकि चारों वेदों में रचयिता परमेश्वर का कोई ऐसा नाम नहीं है, जो वेदों में केवल परमेश्वर के लिए प्रयुक्त हुआ हो और उसे ऋषियों ने किसी अन्य सृष्टि के लिए न बोला हो। अब ओंकार को परमेश्वर का नाम माना जाता है।
गाय बैल 'ओं' बोलते हैं। इससे 'ओं' शब्द का महत्व कम नहीं होता क्योंकि रचयिता परमेश्वर क़ुरआन में कहता है कि बादल, पहाड़, पशु-पक्षी और ज़मीन व आसमान की हर चीज़ रब की तस्बीह (गुणगान) करती है:
1.बादल की गरज उसका गुणगान करती है।
-सूरह अर्-रअद 13
2.“सातों आकाशों और धरती और जो कोई उनके बीच है सब उसकी तस्बीह करते हैं, और कोई चीज़ नहीं जो उसकी प्रशंसा के साथ तस्बीह न करती हो; परन्तु तुम उसकी तस्बीह को समझते नहीं !
-सूरह इसरा 44
3.और हमने दाऊद को अपनी तरफ से बड़ी नेमत दी थी ; (और हमने हुक्म दिया): हे पहाड़ों ! पक्षियों समेत उसके साथ (रुजू की) ‘तस्बीह’ में गुंजित हो !
-सूरह सबा 10
हम पवित्र क़ुरआन के आलोक में गाय बैल के शब्द 'ओं' को समझें तो वह रचयिता परमेश्वर का गुणगान (तस्बीह) है। अत: ऊँ रब की तस्बीह है।

Monday, September 7, 2020

Bhag Jhuthe Bhag: Click Bait Title Exposed

यह पोस्ट एक झूठे दावे की वीडियो के खण्डन में लिखी गई है। सबसे पहले पेश है वह वीडियो:

https://youtu.be/uwJZxjmvAPE


मेरा जवाब:

इंसान को पैदा करने वाले रब ने पवित्र क़ुरआन के रूप में एक ऐसी किताब दी है जिसमें इंसान के व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में फ़लाह और कल्याण पाने का क़ानून बयान किया गया है। वह किताब भविष्यवाणियां भी करती है। वह ऐसे बहुत से गुणों से भरपूर है। अल्लाह ने पवित्र क़ुरआन में फ़रमाया है कि पवित्र क़ुरआन जैसी किताब लिखना इंसानों के बस का काम नहीं है।
पैग़म्बर मुहम्मद साहब ने सब लोगों को पवित्र क़ुरआन सुनाया। उनकी बीवियों, बेटियों,  दामादों और नवासों ने पवित्र क़ुरआन को रब का संदेश माना। उसे उनके दोस्तों ने माना। पवित्र क़ुरआन वह किताब है जिसे पैग़म्बर मुहम्मद साहब के दुश्मनों ने भी उनका दोस्त बनकर माना। यहां तक कि जो लोग मुहम्मद साहब से लड़े और पवित्र क़ुरआन का जीवन भर विरोध करते हुए मर गए, वे दुश्मन भी हमेशा मोहम्मद साहब को सच्चा इंसान मानते रहे। उनके दुश्मन भी अपनी दौलत अमानत के रूप में उनके पास उनकी सच्चाई के कारण रखवाते रहे।
पैग़म्बर मुहम्मद साहब की सच्चाई की वजह से ही रब का सच्चा कलाम उनके दिल पर उतरा और उनकी सच्चाई की वजह से ही लोगों ने पवित्र क़ुरआन को माना और उन्होंने अपने माल और अपनी जानों की कुर्बानियां दीं। पैग़म्बर मोहम्मद साहब ने क़ुरआन को फैलाया। आज क़ुरआन हर देश के क़ानून का हिस्सा है। अमेरिका हो या भारत हो या कोई अन्य देश हो सब देशों ने पवित्र क़ुरआन के कई कानूनों को कल्याणकारी देखकर न्याय और शाँति व्यवस्था के लिए अपने देश का क़ानून बनाया है। आज पूरी दुनिया में इस्लाम को एक अरब 53 करोड़ मुस्लिम मानते हैं और मुस्लिम के अलावा भी अन्य धर्मों के करोड़ों लोग क़ुरआन की शिक्षाओं को अपनी भलाई के लिए मानते हैं। आज सब देशों के लोग पवित्र क़ुरआन की शिक्षाओं को अपने देश के संविधान के रूप में मानते हैं। चाहे लोगों को पता हो या पता न हो लेकिन आज पवित्र क़ुरआन लोगों की रोज़ाना की ज़िंदगी में किसी न किसी रूप में शामिल है। पवित्र क़ुरआन की शिक्षाओं में अपनी भलाई देखकर आज हर देश‌ की हर भाषा में लोग इसे पढ़ रहे हैं। आज हर हर शहर में पवित्र क़ुरआन मौजूद है। दुनिया की सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली किताब पवित्र क़ुरआन है। पवित्र क़ुरआन की यह ख़ासियत है कि इसे लाखों लोगों ने पूरा याद किया है। दूसरी किसी किताब के इतने हाफ़िज़ और कंठस्थी नहीं हैं।
पवित्र क़ुरआन का विरोध करने वाले दुश्मनों ने पवित्र कुरआन जैसी किताब लिखने की कोशिश की लेकिन वे क़ुरआन जैसी किताब न लिख सके। जिस पर वे खुद चले हों या जिस पर उनकी बीवियां, बेटियां, दामाद, ससुर, दोस्त और उनके मानने वाले चले हों। पैग़म्बर मुहम्मद साहब के दुश्मन बहुत बड़े सियासी लीडर थे और वे अपने कबीलों के लिए क़ानून बनाते रहते थे। तब भी वे कोई ऐसी किताब न लिख सके जिसे वे क़ुरआन जैसी किताब बता देते‌। उनकी लिखी किसी किताब को पढ़कर उनके दुश्मन उनके दोस्त नहीं बने।  उनकी लिखी कोई किताब दुनिया के हर देश और हर शहर में आज मौजूद नहीं है जैसे कि पवित्र क़ुरआन मौजूद है। आज पैग़म्बर मुहम्मद साहब के दुश्मनों का नाम केवल इसलिए जाना जाता है कि वे पवित्र क़ुरआन का विरोध करते थे क्योंकि पवित्र क़ुरआन लोगों को चौधरियों की पूजा से, मूर्तिपूजा से रोकता है। पवित्र क़ुरआन सरदार चौधरियों को कमज़ोरों पर ज़ुल्म करने से मना करता है और वह अमीर लोगों के माल में बेघर, अनाथों और ग़रीबों का हक़ ठहराता है। जिसे मक्का के सरदार मानना नहीं चाहते थे। वे दूसरों को अपने बराबर खड़े होने देना नहीं चाहते थे। वे मूर्ति पूजा के चढ़ावे से वंचित होना नहीं चाहते थे। वे कमज़ोरों को दबाकर उनका माल हड़प लेते थे। वे बेघर, अनाथों और ग़रीबों को अपने माल में हिस्सा नहीं देना चाहते थे। वे ज़ालिम सरदार आज अपने साहित्य या अपने रचनात्मक कामों के लिए याद नहीं किए जाते। ऐसे सख़्त दुश्मनों ने भी कभी यह दावा न किया कि उन्होंने पवित्र क़ुरआन जैसी कोई किताब बनाई है।
आज मैंने एक मित्र के कहने पर एक वीडियो देखी। जिसमें एक लौंडा अपनी पहचान छिपाकर यह दावा कर रहा है कि नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विरोधियों ने पवित्र क़ुरआन जैसी किताब उनके सामने ही बना ली थी। यह एक बिल्कुल झूठा दावा है। इसे झूठा साबित करने की ज़रूरत भी नहीं है। बस इतना कह देना काफ़ी है कि
'अच्छा, अगर नबी मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विरोधियों ने पवित्र क़ुरआन जैसी कोई किताब लिखी थी तो लाओ उस किताब को हमें दिखाओ। 
उस किताब के लेखकों का नाम बताओ।
उस किताब की शिक्षाएं और कानून बताओ। वह किताब कमज़ोरों और गरीबों का भला करने के लिए क्या शिक्षा देती है?, उसके बारे में बताओ। उस किताब के लेखक का, उसके परिवार का, उसके दोस्तों का और उस किताब को सच्चा मानने वालों का जीवन दिखाओ ताकि हम देख सकें कि क्या वाक़ई वह किताब पवित्र क़ुरआन की तरह लोगों के दिलों में याद और नक़्श हो जाती है?
क्या वाक़ई वह किताब भी क़ुरआन की तरह लोगों का नज़रिया बदलकर उनका जीवन बदलती है?
क्या वह किताब भी भविष्यवाणी करती है और वह बाद में सच साबित होती है?, जैसे कि अल्लाह ने पवित्र क़ुरआन में नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के द्वारा मक्का फ़तह होने की भविष्यवाणी है और बाद में वह भविष्यवाणी पूरी हुई।
क्या नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विरोधियों के द्वारा भी अपनी किताब में अपने द्वारा मदीना का विजेता बनने की भविष्यवाणी की गई थी जैसा कि वे कहते थे और क्या उस किताब की भविष्यवाणी पवित्र क़ुरआन की भविष्यवाणी की तरह पूरी हुई?'
बस यह सुनते ही झूठे दावेदार भाग खड़े होंगे और वे अपने दिल में ख़ुद से कहेंगे: 'भाग झूठे भाग'
क्योंकि न तो नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विरोधियों ने पवित्र क़ुरआन जैसी किताब लिखी थी और न वे उस किताब को आज दिखा सकते हैं। उनके पास ऐसी कोई किताब नहीं है जिसे वे अपने दावे के सुबूत में दिखा सकें। वे झूठे लोग ख़ुद क़ुरआन जैसी किताब लिखने में नाकाम होने के बाद यह दावा कर रहे हैं कि पवित्र क़ुरआन जैसी किताब नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विरोधियों ने तभी लिख दी थी। अगर लिख दी थी तो पवित्र क़ुरआन आज भी बाक़ी है और वह किताब तभी क्यों मिट गई?
जो किताब ख़ुद को क़ुरआन की तरह बाक़ी न रख सकी तो वह किताब पवित्र क़ुरआन जैसी तो न हुई!
ये झूठे धोखेबाज़ लोग आम भोले शरीफ़ मुस्लिमों के ईमान में ख़लल और फ़साद डालने के लिए बिना सुबूत के सिर्फ़ झूठे दावे करते हैं। वे कहते हैं कि हम इस्लाम छोड़ चुके हैं। जबकि हक़ीक़त में ये दूसरे धर्म के बेरोज़गार लोग हैं, जिनसे दुकान, खेत और कारख़ाने में मेहनत करके पिज़्ज़ा पेप्सी नहीं खाया जाता। सो ये चैनल खोल कर बकर बकर कुछ भी बोल देते हैं और लाईक कमेंट बटोरने के चक्कर में बहुत बदतमीज़ी करते हैं। जिससे इनकी सोच और इनकी गिरावट का पता चलता है।  मैं इनके लिए वैसे शब्द नहीं बोल रहा हूँ जैसे ये अपनी वीडियो में अल्लाह और उसके रसूल के बारे में टीआरपी बढ़ाने के लिए बोलते हैं। 
बहरहाल इनके ज़रिए इस्लाम का नकारात्मक प्रचार होता है। जिससे लोग इस्लाम का ओपिनियन जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं और जब उनके सामने इस्लाम के प्रचारक इस्लाम का कांसेप्ट रखते हैं तो वे इस्लाम क़ुबूल कर लेते हैं। हमें उम्मीद है कि नक़ाब पहनकर इस्लाम को कोसने वाले दूसरे धर्म के ये लौंडे भी एक दिन इस्लाम क़ुबूल कर लेंगे जैसे कि 
आमीन।

Sunday, September 6, 2020

ख़ुदा ने इतने सारे धर्म मत क्यों बनने दिए?

 


मैंने सत्यानंद महाराज सत्य जी की पोस्ट पर जवाब में यह कमेंट किया:

ख़ुदा ठोस नहीं है तो उसके बारे में कोई जवाब ठोस कैसे हो सकता है?
क्या कभी आपने पूूूरी मानव जाति को #अल्बोनियम मैटल के बारे में  सोचते हुए सुना है?
नहीं!
क्यों?
क्योंकि अल्बोनियम मैटल का कोई वुजूद नहीं है। पूरी मानव जाति किसी ऐसी चीज़ के बारे में नहीं सोच सकती जिसका वुजूद न हो।

दो चार लोग ज़रूर ऐसी चीज़ के बारे में सोच सकते हैं, जो न हो लेकिन पूरी धरती के अरबों आस्तिक और नास्तिक सब ख़ुदा परमेश्वर के बारे में सोचते हैं तो यह सोच ख़ुदा के होने का सुबूत है।
जितने लोगों ने ख़ुुुदा परमेश्वर के बारे में सोचा, उनकी सोच को जब लोगों ने लिखा तो उतने ही धर्म मत बन गए।
उन सबमें से एक दीन ख़ुदा का भेजा हुआ है।
वह दीन कौन सा है?
यह तय करना इंसान का काम है।
रब को इंसान की अक़्ल का इम्तेहान लेना है कि कौन सा इंसान सही दीन तक पहुंचता है।
इसीलिए उसने इतने सारे धर्म और दीन बनने दिए हैं।

जल छलका एक से दूजे में जाकर बना इंसान

जो न विचारे ख़ुद को कैसे पहचानेगा भगवान

-डा० अनवर जमाल

Tuesday, August 11, 2020

हाथ से कमाने के कुछ आसान तरीक़े

मेरी तब्लीग़ में दीन की तालीम, रोज़गार की तालीम, कम्पैरेटिव स्टडी और अल्लाह की निशानियों में ग़ौर करना एक साथ चलता है। मिसाल के तौर पर आप मेरा यह लेख देखें:

बेहतरीन कमाई हाथ की कमाई है

بہترین کسب معاش ہاتھ کی کمائی ہے

ہاتھ کی کمائی رزق حلال حاصل کرنے کا سب سے اعلیٰ اور بلند ذریعہ ہے اور اس کے متعلق نبی اکرم ﷺ نے بہت تاکید فرمائی ہے۔ حضرت مقدام بن معدی کربؓ سے روایت ہے کہ رسول اﷲ ﷺ نے فرمایا : ’’ کسی نے اس سے بہتر کھانا نہیں کھایا جو اپنے ہاتھ کی کمائی سے کھائے اور بے شک اﷲ کے نبی حضرت داؤدؑ اپنے ہاتھوں کی کمائی کھایا کرتے تھے۔‘‘ (بخاری )


حضرت رافع بن خدیجؓ کا بیان ہے کہ آپؐ سے دریافت کیا گیا، یا رسول اﷲ ! (ﷺ) کون سا ذریعۂ معاش پاکیزہ ہے ؟ آپؐ نے فرما یا: آدمی کا اپنے ہاتھ سے کمانا 

اور ہر جائز تجارت۔‘‘ (مسند احمد)

इन हदीसों में अल्लाह के रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने जायज़ तरीक़े से जिस्मानी मेहनत करके अपने 'हाथ से' कमाकर खाने की फ़ज़ीलत बताई है। जिसमें, तिजारत, दस्तकारी, खेती और मज़दूरी सब काम आ गए हैं।

एक्यूप्रेशर की #reflexolology और #sujoke सीखकर भी आप हाथ से कमा सकते हैं और इस तरीक़े में मरीज़ के हाथ पर प्रेशर देकर मर्ज़ को कम किया जाता है। मेरा ज़ाती तजुर्बा है कि यह बहुत इफ़ेक्टिव है, ख़ासकर नस के दर्द में, सिर दर्द में, दिल के दर्द या अटैक में और पेट रोगों में। मैंने इससे पोलियो के पुराने मरीज़ ठीक होते हुए देखें हैं लेकिन पोलियो के मरीज़ को एक साल एक्यूप्रेशर कराना पड़ता है।

जो नौजवान छोटी तिजारत करने में शर्म महसूस करते हैं और बड़ी तिजारत करने के लिए रूपया और साधन नहीं हैं और दूसरों के मातहत काम करने का मिज़ाज नहीं है। ऐसे लोग यू ट्यूब और व्हाट्स एप पर एक्यूप्रेशर का कोर्स कर लें। कुछ हफ़्ते अपने शहर के किसी एक्सपर्ट के साथ रहकर अमली तजुर्बा हासिल कर लें।

इन् शा अल्लाह, तीन माह में आप कमाने के लायक़ हो जाएंगे।

मैं यहाँ 'हाथ' की अहमियत समझाने के लिए यह भी बता दूं कि हिब्रू भाषा में परमेश्वर ने अपना नाम 'यहुवा' बताया था। जिसका पहला अक्षर 'यद' है और हिब्रू और अरबी में यद का अर्थ 'हाथ' होता है। 

अगर आप ध्यान दें तो आपको अपने हाथ में 'अल्लाह' नाम दिख सकता है।

जब आप अपने हाथ से कमाते हैं, हक़ीक़त में तब आप रब के नाम से कमाते हैं। जब आप ऐसा मानकर कमाएंगे तो आपकी कमाई में बरकत होगी क्योंकि

'बड़ी बरकत वाला है तुम्हारे रब का नाम जो अज़मत और बुज़ुर्गी वाला' -पवित्र क़ुर'आन 55:78

अगर आप एक औरत हैं तो आप भी यह कला सीखकर कमा सकती हैं।

जो औरतें एक्यूप्रेशर नहीं सीख सकतीं, वे अपने घर से हाथ की सजावट का सामान मेंहदी और चूड़ी बेचकर कमा सकती हैं।

मैंने इस पोस्ट में हाथ से हाथ पर काम करके कमाने की जानकारी दी है क्योंकि

मेरा मिशन है रब के नाम से #Mauj_Ley



Sunday, August 9, 2020

सृ‌ष्टा राम और सृष्टि राम को पहचानिए, एक क्रिएटर गॉड और दूसरा महापुरुष है।

5 अगस्त 2020 को मैंने अपने दिल को चैक किया कि क्या मुझे अब भी राम नाम से प्यार है?

मैंने देखा कि वह राम नाम से प्रेम पहले की तरह ज्यों का त्यों है क्योंकि वह प्रेम राजनीति से प्रेरित नहीं है बल्कि ज्ञान पर आधारित है।

मैंने बहुत पहले अपने एक व्हाट्स एप ग्रुप में एक पोस्ट ख़ुद लिखकर शेयर की थी, जिसमें सब मुस्लिम थे और उसे सबने सराहा था। मैंने सोचा कि मैं आज उस पोस्ट को यहां अपने सब धर्म के पाठकों के सामने पेश करूँ ताकि एक रहस्य जिसे कम लोग जानते हैं, आज उसे ज़्यादा लोग जान लें।

*राम और राम की पहचान*

*बनाएगी मेरा भारत महान*

Dr. Anwer Jamal

💚🌹💚

मैंने अपने बड़ों को देखा है कि वे सृष्टा राम और दशरथ पुत्र राम को ख़ूब पहचानते हैं, जबकि सनातनी ही इनके अंतर को भूलकर इन्हें गडमड कर देते हैं। इस गडमड करने से ही आम मुस्लिम और आलिम कन्फ़्यूज़्ड हैं।

ख़ुद मुझे राम के विषय में यह जानने में 30 साल से ज़्यादा लग गए कि सनातनी हिन्दू एक से ज़्यादा पर्सनैलिटीज़ के लिए राम नाम बोलते हैं।

वे परमेश्वर को भी राम कहते हैं और एक महान राजा को भी राम कहते हैं, जो मनुष्य की तरह खाते पीते थे, जिनके पत्नी और बच्चे थे, जो पैदा हुए और फिर एक ब्राह्मण दुर्वासा के कारण उन्हें सरयू में समाकर अपने जीवन का अंत करना पड़ा। इसके अलावा भी दो राम और हैं। 

एक राम दशरथ घर डोले, एक राम घट घट में बोले

एक राम का सकल पसारा, एक राम दुनिया से न्यारा

सनातन परंपरा में चार अस्तित्व के लिए राम शब्द आया है। और कमाल की बात यह है कि 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों ने या श्री रामचंद्र जी में श्रद्धा रखने वालों ने मुझे या दूसरे मुसलमानों को यह रहस्य समझाने के लिए कोई पुस्तक या ऑडियो वीडियो भेंट नहीं की। इसमें से ज़्यादातर ज्ञान मुझे मौलाना साहिबान और सूफ़ियों ने और मुस्लिम स्कॉलर्स ने दिया है। कुछ ज्ञान मैंने अपने शौक़ से खुद शोध करके पता लगाया है।

मैं यह अंतर और रहस्य जानने के बाद समझ चुका हूँ कि हर मस्जिद राम मंदिर है और मैं एक रामभक्त हूँ।

इसके बावुजूद मैं ख़ुद सनातनियों से यह नहीं कहता कि मैं रामभक्त हूँ क्योंकि मैं कहूंगा सृष्टा राम के विषय में और वे समझेंगे सृष्टि राम के विषय में।

मेरा प्रेमपूर्ण सुझाव यह है कि मंदिर निमार्ण में अरबों रूपये लगाने के साथ कुछ लाख रूपये का लिट्रेचर राम नाम के पूरे परिचय और विवेचन के साथ प्रकाशित किया जाए और सृष्टा राम और सृष्टि राम का अंतर भी रेखांकित कर दिया जाए कि एक ने पैदा किया है और दूसरा पैदा हुआ है।

हिन्दू धर्म के प्रचारक चैनलों पर यह बात आम कर दी जाए कि सृष्टा राम प्रार्थना स्वीकार करता है और दशरथ पुत्र राम नित्य प्रार्थना करता था।

इससे भ्रम दूर हो जाएगा और हरेक मुस्लिम समझ लेगा कि सनातनी एक नाम 'राम' दोनों के लिए बोल रहे हैं।

फिर मुस्लिम यह समझ लेंगे कि एक राम क्रिएटर गॉड है और दूसरा एक महापुरुष और मर्यादा पुरुषोत्तम है।

क्रिएटर गॉड को मुस्लिम अल्लाह कहते हैं और उसी की वंदना करते हैं और उसी से प्रार्थना करते हैं, उसी के सामने झुकते हैं। इस तरह मुस्लिम समझ लेंगे कि जिसे हिंदू राम कहते हैं उसी को हम अल्लाह कहते हैं। और हम उसी क्रिएटर गॉड अल्लाह की वंदना उपासना और भक्ति करते हैं। जब यह भ्रम दूर हो जाएगा, तब मुस्लिम राम शब्द भी क्रिएटर के लिए आसानी से ऐसे ही बोल देगा जैसे कि वह ईरान की फ़ारसी भाषा का शब्द ख़ुदा बोलता है। जैसे वह अपने लिए ख़ुदा का बंदा बोलता है, वैसे ही वह तब ख़ुद को रामभक्त बोल सकेगा।

दशरथ पुत्र मर्यादा पुरुषोत्तम सृष्टि राम जी के गुणों की तारीफ़ अल्लामा इक़बाल ने अपनी कविता 'राम' में बहुत सुंदर शब्दों में की है। उसे भी मुस्लिम पढ़ते और रामचंद्र जी को एक महापुरुष के तौर पर आदर देते हैं। इन बातों से सनातनी लोग ही ग़ाफ़िल और अज्ञ हैं। आप इंटरनेट पर 'Ram by Allama Iqbal' लिखकर गूगल सर्च करके पढ़ सकते हैं।

अब जो चाहे सृष्टा राम की भक्ति कर ले और जो चाहे सृष्टि राम की भक्ति कर ले। भारतीय संविधान और वेद पुराण इसकी पूरी इजाज़त देते हैं कि हर एक जैसे चाहे वैसे अपने उपास्य राम की भक्ति कर ले।

सारा झगड़ा अज्ञान का है।

अज्ञान के कारण ही सनातनी तनातनी कर रहे हैं।

जब वे ज्ञान के आलोक में देखेंगे तो उन्हें स्पष्ट ज्ञात हो जाएगा कि जगत का सृष्टा राम, दशरथ पुत्र श्री राम से बड़ा है और मुस्लिम बड़े राम की भक्ति करने के कारण सनातनियों से ज़्यादा बड़े रामभक्त हैं।

मुस्लिम आम और खास लोगों के बारे में आप कोई राय बनाने से पहले अपने पूर्वाग्रह और द्वेष को दूर कर लें। मैं आपको बता दूं कि ख़ुद राम भक्ति का दावा करने वाले सनातनियों को नहीं पता कि राम तारक मंत्र क्या होता है?

इसका परीक्षण करने के लिए आप रेंडमली 'जय श्री राम' बोलने वाले 10 लोगों को चुनें और उनसे पूछें कि कृपया आप मुझे राम तारक मंत्र सुना दें जो कष्टों को दूर करता है और 10 के 10 लोग आपको राम तारक मंत्र नहीं सुना सकेंगे। यही कारण है कि मुझे किसी रामभक्त ने आज तक राम तारक मंत्र का ज्ञान नहीं दिया। मुझे राम तारक मंत्र का ज्ञान अपने गुरु जी आचार्य मौलाना शम्स नवेद उस्मानी साहिब रहमतुल्लाहि अलैह ने दिया।

'राम रामाय नमः'

अर्थात् राम के राम के लिए नमन है।

इसमें स्पष्ट रूप से दो राम का वर्णन है।

क्या बड़े और सृष्टा राम की भक्ति करना रामभक्ति करना नहीं है, जो जगत को समस्त कष्टों से तारता है?

आप को राम भक्ति सीखनी है तो ऐसे मुस्लिम विद्वानों से मिलें, जिन्होंने पवित्र क़ुरआन के साथ वेद पुराण भी पढ़ा हो। वे आपको वास्तविक राम भक्ति सिखाएंगे। 

Note: मेरी पोस्ट से तंग नज़र लोग दूर रहें और पाठक आपस में ऐतराज़ का जवाब न दें। यह काम मेरा है और मैं ऐतराज़ का जवाब न दूं तो यह मेरा चुनाव है क्योंकि जिस बहस से कुछ हासिल न हो, उसे न करना बेहतर है।

सन्तोष पाण्डेय: अनवर साहब जहां तक मंत्र दान का प्रश्न है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता (चूंकि मैं खुद ब्राह्मण हूं तो मुझे इससे नुक़्सान कम या कुछ नहीं लेकिन लाभ की सम्भावना अधिक है) मंत्रदान में कुलगुरू अपना और याचक का सर धोती से ढक देते हैं उधर पुरोहित जी शंख फूंकते हैं उसी बीच कान में तीन बार गुरूजी मंत्र बोलते और हिदायत देते हैं कि यह मंत्र किसी को बताना नहीं है सुबह शाम इसका जाप करना है (याद रहे सुबह शाम जाप करना है किसी मंदिर मस्जिद या मूर्ति के सामने नहीं स्वस्थान पर) लेकिन मुझे आज तक ये समझ में नहीं आया जो कल्याणकारी है उसमे इतनी गोपनीयता क्यों? उसे तो सार्वजनिक होना चाहिए सबका भला हो।

अब दूसरी बात राम तारक मंत्र की तो अधिकतर लोग शैव मंत्र ग्रहण करते हैं आधुनिक समय में क्योंकि राम तारक मंत्र में मांसाहार निषेध है (मान्यता अनुसार) और घर के बुजुर्गों का मानना होता है कि आजकल के बच्चे हैं कही मांस खा लिया तो पाप का भागी होगा इसलिए शैव मंत्र ही अपनाने पर ज़ोर देते हैं

रामायण में एक प्रसंग है जब समुद्र पार कर लंका जाने का समय हुआ तो समस्या आई तो राम सेना में दो लोग थे, नल नील, जिन्हें श्राप था वे जो कुछ भी पानी में फेंकेंगे वह तैरने लगेगा तो वे पथ्थरों पर राम राम लिखते और समुद्र में फेंक देते इस तरह पुल का निर्माण होने लगा एक पथ्थर भगवान राम ने भी फेंका वह डूब गया तो उन्होंने पूछा मेरा नाम लिखकर पत्थर डालने से नहीं डूबता लेकिन जब मैं स्वयं पत्थर डाल रहा हूं तो वह क्यों नहीं तैरता तब जामवन्त ने जबाब दिया प्रभु शक्ति आपमें नहीं आपके नाममें है, यह एक प्रसंग है आप समझदार हैं बेहतर समझ सकते हैं मैं इससे आगे जाउंगा तो तत्काल विधर्मी घोषित किया जाऊंगा।

हमारे यहां तो जेल में बंद रामपाल को भी ईश्वर का अवतार नास्त्रेदमस का सायरन न जाने क्या क्या घोषित करके मोटी मोटी किताबें बांटी जा रही हैं

फिर वो तो राम हैं ,विष्णु के अवतार लेकिन कहीं किसी ग्रंथ में ब्रम्हा विष्णु महेश को ईश्वर नहीं बताया गया उन्हे देवता देवाधिपति या महादेव ही कहा गया है यानि उनका भी कोई संचालक है जो सर्वोच्च है वही ईश्वर(अल्लाह) है।

Dr. Anwer Jamal का जवाब यानी मेरा जवाब: सन्तोष पाण्डेय भाई, मन्त्र का एक पहलू तो उसका भाव और अर्थ है कि जो उसे समझ ले तो उसका मन तर जाए दुविधा के सागर से और उसका मन अपेक्षाकृत स्थिर हो जाए। इसके लिए उपदेश में जन समूह को मंत्र सुनाए जाते हैं। जिन्हें कोई भी सुन सकता है और लाभ उठा सकता है।

मंत्र का दूसरा पहलू शक्ति का है जो साधना और अभ्यास से आती है। एक ही शब्द की जब बार बार आवृत्ति की जाती है तो सूक्ष्म स्तर पर ऊर्जा की तरंगें पैदा होती हैं और वे साधक के मन, शरीर और जीवन पर ही नहीं बल्कि उससे जुड़े लोगों फर, देश, दुनिया और ब्रह्मांड पर थोड़ा या ज़्यादा असर डालती हैं, जिसे साधक ख़ुद नहीं समझ सकता। कई बार साधक अपने होश खो देता है और परमहंस या मजज़ूब बन जाता है। अगर गुरू में शक्ति नहीं होती तो वह लंबे समय के लिए या हमेशा के लिए भी वैसा ही रह जाता है और अगर गुरू में मानसिक (रूहानी) शक्ति होती है तौ वह उसका उचित उपाय करके उसे नार्मल कर देता है। शक्ति और साधना को हमेशा गुप्त रखा जाता है ताकि लोग उस पर विपरीत विचार देकर साधक के मन में शंका न उत्पन्न कर दें।

सनातनी दशरथ पुत्र श्री राम को साकार परमेश्वर मानते हैं तो यह उनका अपना 'दर्शन' है परंतु दशरथ ने ऐसा नहीं कहा और न श्रृंगी ऋषि ने ऐसा कहा है, जिनके आशीर्वाद से श्री राम पैदा हुए और न श्री राम ने ऐसा कहा और न दुर्वासा ऋषि ने श्री राम को कभी परमेश्वर माना और न कान्यकुब्ज ब्राह्मणों ने उनके जीवन काल में उन्हें परमेश्वर माना बल्कि जब श्री राम ने कान्यकुब्ज ब्राह्मणों से रावण वध के बाद शाप मुक्ति यज्ञ करने को कहा तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था।

बाद में लोग जोश में आकर किसी के बारे में जो भी मानने लगें वह उनकी मान्यता है। बाल्मीकि रामायण में रामचंद्र जी के हाथ का पत्थर डूब जाने और छाया सीता की कथा नहीं है। बाद में लोग कुछ भी लिखते रहे हैं।

जैसे कि मोदी ने कभी नहीं कहा कि मैं परमेश्वर का अवतार हूँ लेकिन कुछ लोग जोश में ऐसा कह रहे हैं।

बाल्मीकि रामायण में शिकार और मांसाहार के कई प्रसंग हैं।

जब भरत जी सेना सहित भारद्वाज ऋषि के आश्रम में जाते हैं, तब भारद्वाज क्या खिलाते हैं?

आप पढ़ सकते हैं।

कश्मीरी, गढ़वाली, बंगाली, उड़िया और नेपाली ब्राह्मण माँस खाते हैं तो क्या वे  सब शैव मंत्र पढ़ते हैं?

यह सब गुरूओं की बाद की व्यवस्था है जो हर प्रान्त में अलग है बल्कि हरिद्वार के हर अखाड़े के विचार मंत्र और भोजन के विषय में अलग हैं।

भोजन का चयन मंत्र की प्रकृति को ध्यान में रखकर किया जाता है कि यह उग्र है या सौम्य?

गर्म मिज़ाज के मंत्र पढ़ो और घी दूध न खाओ तो अंदर से ख़ून रिसकर पाख़ाने पेशाब के साथ आने लगता है।

ऐसे ही कई बार गोश्त वग़ैरह से रोका जाता है तो उसकी कुछ वजह होती है।

एक वजह यौनेच्छा को कम करना भी होती है ताकि इसका ध्यान विपरीत लिंग की तरफ़ न जाए और एकाग्र चित्त होकर अपना अभ्यास करता रहे।

भारत में जिन इलाकों में बौद्ध जैन विचारधारा का प्रभाव बढ़ गया था। वहां वहां ब्राह्मणों ने यज्ञ बंद किए और माँसाहार को त्यागकर जनता का समर्थन जुटाया और फिर बौद्ध जैन विचारधारा का प्रभाव कम किया और अपना राजनैतिक क़ब्ज़ा वापस लिया।

राजनैतिक वर्चस्व को वापस पाने के चक्कर में कुछ इलाकों के ब्राह्मणों का भोजन बदल गया जबकि बाक़ी इलाक़ो में लोग वैदिक काल की तरह पूर्ववत मांसाहार करते रहे।

जो शक्तिशाली लोग या इंद्र आदि राजा हुए हैं या अश्विनी कुमार आदि वैद्य हुए हैं, उन्हें देवता कहा जाता है। अग्नि और सूर्य आदि प्राकृतिक चीज़ों को भी देवता कहा गया है। जो जनता को देता है, वैदिक जन उसे देवता कहते हैं। देवताओं का आदि और अंत है। परमेश्वर अनंत है। उसी अनंत परमेश्वर को मुस्लिम अल्लाह कहते हैं।

इस पोस्ट को फ़ेसबुक पर देखें:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2073196642813970&id=100003709647931

Friday, August 7, 2020

Jinke bol aur amal achche honge unka bhala zuroor hoga

 #Rhonda_Byrne की मूवी की वजह से #Law_of_Attraction अचानक ही अरबों लोगों की नालिज में आ गया। फिर उसने #The_Secret के नाम से एक किताब भी लिखी।

#रहोन्डा_बर्न की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि उसने एक यूनिवर्सल ला को इस तरह बयान किया कि उसकी मूवी और उसकी बुक्स पूरी दुनिया में हर देश में मशहूर हो गईं। जिससे उसे शोहरत के साथ काफ़ी दौलत भी मिली लेकिन उसकी मूवी और उसकी बुक्स की सबसे बड़ी कमी यह है कि उसने सभी #Universal_Laws नहीं बताए। जिनके साथ मिलकर ला आफ़ अट्रैक्शन काम करता है।

इस्लाम के रूख़ से देखें तो रहोन्डा ने क्रिएटर और क्रिएशन, God, Spirit & Universe में कोई फ़र्क़ नहीं किया है। सबको गड मड्ड कर दिया है और ला आफ़ अट्रैक्शन के कोच आम तौर पर ऐसा करते हैं। इसीलिए मैं रहोन्डा की बुक पढ़ने की सलाह देने से बचता हूँ।

मैंने एक बुक में ये कमियाँ नहीं पाईं। मैंने उसकी इमेज को फ़ेसबुक पर डीपी बना लिया है ताकि लोगों को ला आफ़ अट्रैक्शन पर एक अच्छी किताब पढ़ने को मिल सके।

इसके बावुजूद आप यह जान लें कि इसके चाँस कम हैं कि आप सिर्फ़ किताब पढ़कर कोई चीज़ हासिल कर लेंगे क्योंकि

आपके #core_beliefs हमेशा आपके आड़े आएंगे और आप यह कहेंगे कि

ला आफ़ अट्रैक्शन काम नहीं करता जबकि वह उस वक़्त भी काम कर रहा है, जब आप उसके काम न करने का यक़ीन कर रहे हैं।

ला आफ़ अट्रैक्शन केवल आपकी कल्पना पर नहीं बल्कि आपके कोर बिलीफ़्स के कुल योग से बने नक़्शे पर #paradigm पर काम करता है। ओशो रजनीश इसे 'चेतना की अन्तर्संरचना' कहते हैं। ओशो ने जो दौलत, शोहरत और सफलता पाई, उसके पीछे उनकी 'चेतना की अंतर्संरचना की गहरी समझ' थी।

मैंने एक दिन मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह से ओशो के बारे में पूछा तो मौलाना ने कहा कि 'वह बड़ी अक़्ल वाला आदमी है।'

मौलाना शम्स नवेद उस्मानी रहमतुल्लाहि अलैह की ख़ूबी यह थी कि वह हर इंसान को उसकी ख़ूबियों के पहलू से देखते थे और उसकी ख़ूबियों को एप्रिशिएट करते थे।

आम मुस्लिमों में यह ख़ूबी कम है या कहें कि वे इसके ख़िलाफ़ करते हैं। उनके माईंड को इसी तरह प्रोग्राम किया गया है। उन्हें नई चीज़ें सिखाओ तो वे निगेटिव कमेंट करने लगते हैं। तब मैं उनसे वही लैंग्वेज बोलता हूँ, जो उनके माईंड में रन हो रही है।

क्योंकि मुझे पता है कि एक मुस्लिम का माईंड जिस तरह प्रोग्राम्ड है;

जब तक मैं उसी के मुताबिक़ न बोलूं, उसका माईंड मेरी तालीम को क़ुबूल न करेगा!

मैं उनसे कहता हूँ कि

अल्हम्दुलिल्लाह, हमारी कामयाबी ईमान में है। दुनिया फ़ानी (मिटने वाली) है और आख़िरत बाक़ी रहेगी। इसलिए आख़िरत में जो काम फ़ायदा दे, बस वही काम करो। सिर्फ़ अल्लाह की रज़ा की नीयत से अच्छे काम करो। अल्लाह का हुक्म मानो और नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत पर चलो।

अल्लाह कहता है कि मुझ पर ईमान लाओ, मुझसे अच्छे गुमान करो। अच्छे कामों की नीयत करो। अपना दिल शक और वसवसों से पाक करो। जो भी मज़दूरी या तिजारत तुम कर सको। उसे करो। मैं तुम्हें इज़्ज़त की रोज़ी दूंगा। मेरा शुक्र करो। मैं तुम्हें बरकत दूंगा। मैं तुम्हारे साथ हूँ।

तुम अपने दुश्मन से न डरो और बस मुझ से ही डरो और मुझ पर तवक्कुल करो। तुम सब्र करो‌। मैं अपनी ताक़त से ज़ालिम दुश्मन को पस्त कर दूंगा।

तुम दूसरों के साथ भलाई करो, तुम्हारा भला होगा। तुम जो भी नेकी करोगे, उसमें तुम्हारा अपना भला है। 

सच्चे लोगों के साथ हो जाओ। यतीमों और बेघर लोगों को धक्के न दो। उनसे मुहब्बत करो, माफ़ी और नर्मी से काम लो। रहम करो। सलाम करो। खाना खिलाओ। ज़रूरतमंदों के काम आओ। हमारे नबी ने अच्छे अख़्लाक़ की तालीम दी है। हमें अच्छे अख़्लाक़ से रहना है। अहले बैत, सहाबा, वली और सब आलिमों की तालीम यही है।

मैं भी यही बताता हूँ और मैं इसे रब का क़ानून ए क़ुदरत कहता हूं कि जिस आदमी ने भी इन कामों से अपने सुधार की शुरूआत की, उसका दुनिया और आख़िरत में भला हुआ और आपका भला भी ज़रूर होगा।

ज़्यादातर मुस्लिम इसे क़ुबूल करते हैं क्योंकि ये बातें उनकी चेतना की अंतर्संरचना ( #mindset/  #paradigm ) से मेल खाती हैं।

उन्हें महसूस नहीं होता कि मैंने इसमें #आकर्षण_का_नियम ही बयान किया है।

जब कोई मेरी बात को क़ुबूल नहीं करता तो उसमें उसकी ग़लती कम और मेरी ग़लती ज़्यादा होती है।

ज़्यादातर मामलों में मेरी ग़लती यह होती है कि मेरी लैंग्वेज उसके माईंडसेट से अलग होती है।

फिर मुस्लिमों में भी शिया, सुन्नी, वहाबी, अहले हदीस, बरेलवी, देवबंदी, जमाअत ए इस्लामी, तब्लीग़ी जमात, जमीयतुल उलमा ए हिंद, मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान साहब की जमाअत और सूफ़ी की सोच के फ़्लेवर थोड़े थोड़े अलग हैं। जैसे कि शिया से पहली बार बात करते वक़्त मौला अली और इमाम हुसैन का ज़्यादा ज़िक्र किया जाए तो वह आपको 'ठीक आदमी' मान लेगा और इन अज़ीम बुजुर्गों का चर्चा बाइसे बरकत ही है।

ऐसे ही सुन्नी से बात करते हुए हज़रत अबू बक्र, उमर और हज़रत आयशा र० का, वहाबी से बात करते हुए तौहीद और शिर्क से मुताल्लिक़ आयतों का, अहले हदीस से बात करते हुए तीन तलाक़ से जुड़ी सूरह तलाक़ का, बरेलवी से बात करते हुए आला हज़रत के इल्मी मरतबे की बुलंदी का, देवबंदियों से बात करते हुए मौलाना अशरफ़ अली थानवी र० और दूसरे उलमा ए देवबंद की क़ुर्बानियों का, जमाअत ए इस्लामी के लोगों से बात करते हुए दीन के कामिल तसव्वुर और इक़ामते दीन का, तब्लीग़ी जमाअत के लोगों से मौलाना इलियास रहमतुल्लाहि अलैह के इख़्लास का और दाढ़ी, लिबास और मिस्वाक की सुन्नतों का, जमीयतुल उलमा के उलमा से मिलने पर तहरीक रेशमी रूमाल का, मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान साहब की जमाअत के लोगों से सुलह हुदैबिया और पाज़िटिविटी का और सूफ़ी से मिलने पर ख़्वाहिशाते नफ़्स पर क़ाबू पाने और हर वक़्त अल्लाह का ज़िक्र करने का बयान किया जाए तो हरेक को आपकी बातों में उनकी अपनी पसंद का फ़्लेवर मिलेगा और वे आपकी बातें सुनकर आपको अपने दिल में 'ठीक आदमी' समझेंगे।

ऐसे ही सैयद, पठान, मुग़ल, शेख़, अंसारी, शम्सी, क़ुरैशी, सैफ़ी और गाड़ों की सोच के भी अलग अलग फ़्लेवर हैं। आप सबके पास बैठकर उनकी बातें बहुत ध्यान से सुनें। आपको पता चल जाएगा कि एक बिरादरी की नज़र में क्या बात ख़ास अहमियत रखती है और दूसरी बिरादरी की नज़र में क्या?

जब आप अंसारी दोस्त के साथ बैठें तो आप ज़्यादातर सैयद, शैख़, पठान और मुग़ल के घमंडी होने का ज़िक्र करके एक दो आयतें पढ़ें कि अल्लाह तकब्बुर को पसंद नहीं करता और देखो, अंसारी कितने सादा मिज़ाज और कितने मेहनती होते हैं, सहाबा की तरह। अब अंसारी आपको 'ठीक आदमी' मान लेगा और वह आपको भरपूर मुहब्बत और इज़्ज़त देगा।

और आप यह बात पूरी ईमानदारी सच्चाई से कहें। इसमें कोई छल कपट न करें। ईमानदार बनें और लोगों के माईंडसेट को पहचानें। फिर अपने एक ही मुहब्बत और भलाई के मैसेज को उनके माईंडसेट के एंगल से पेश करें ताकि  वे उसे क़ुबूल करें।

ऐसे ही हिंदू का माईंडसेट मुस्लिम से अलग होता है और दलित का माईंडसेट बनिए से अलग होता है। ठाकुर का माईंडसेट ब्राह्मण से अलग होता है। पुजारी का माईंड सेट भक्त से अलग होता है। हिंदुत्ववादी नेता का माईंडसेट उसके अपने वोटर से अलग होता है। हिंदू बहन का माईंड सेट भाई से, पत्नी का पति से और बाबा का माईंड सेट दानी से अलग होता है।

सबके फ़्लेवर के हिसाब से बात की जाय तो वह ज़्यादा असरदार है लेकिन जो बात मैंने ऊपर मुस्लिमों से कही है, अगर आप उसी को संस्कृतनिष्ठ कठोर हिंदी में अनुवाद करके कह दें तो हर फ़्लेवर का हिंदू उसे एक्सेप्ट करेगा क्योंकि वह उन बातों को बचपन से सुनता आ रहा है:

हे दिव्य आत्माओ, हमारा कल्याण केवल स्थिर आस्तिकता में निहित है। जगत मिथ्या है केवल ब्रह्म सत्य है। माया के मोह से बचो और परोपकार करो। परहित सरिस धरम नाहि। शुभ संकल्प करो और निर्लिप्त भाव से सत्कर्म करो। ऋषियों के मार्ग पर चलो। सनातन परम्परा का पालन करो। योग का अभ्यास करो। कुविचारों को मन से हटाते रहो। अपनी कल्पना में भी चुनो तो सदा शुभ चुनो। अपने संकल्प को और अपने वचन को शुभ बनाओ। अपने चित्त को कभी द्वंद और दुविधा में न डालो। सेवा या व्यापार, जिससे कमाते हो, धर्मानुसार कमाओ। तुम्हें धन और मान मिलेगा। तुम कृतज्ञ बनोगे तो परमेश्वर तुम्हें और अधिक बढ़ाएगा। उसकी ज्योति सदा तुममें है। वास्तव में उसी का प्रतिबिंब तुम्हारी आत्मा है। तुम अपने शत्रु से न डरो। अपनी आत्मा की दिव्य शक्ति को पहचानो। विश्वास करो कि तुम्हारी आत्मा तुम्हारे शत्रु को परास्त करने में सक्षम है। तुम्हारी आत्मा तुम्हारे अडिग विश्वास को फलित और घटित कर देगी।

तुम दूसरों का कल्याण करो, तुम्हारा कल्याण स्वयं होगा।

सदा सत्य पक्ष के लोगों के साथ रहो। अनाथ और बेसहारा लोगों को न धिक्कारो। धर्म का सार यह है कि सबसे दया, प्रेम, क्षमा, मधुरता और धैर्य आदि उत्तम गुणों के साथ व्वहार करो।

याचकों के काम आओ। हमारे ऋषियों ने सर्वश्रेषठ आचरण की शिक्षा दी है। हमारे अच्छे आचरण से ही हमारा कल्याण होता है। ऋषि, मुनि, मनस्वी, तपस्वी, यति और सिद्ध सबकी शिक्षा यही है। यही वेद मार्ग है।

यही सृष्टि नियम है। जिस मनुष्य का लोक परलोक में कल्याण हुआ सृष्टि नियम से ही हुआ है। अत: इस रहस्य को ह्रदयंगम कर लो।

ऐसे ही बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई, लिंगायत, ब्रह्माकुमारी मिशन, कबीर पंथ और दूसरे पंथों के लोगों का माईंड सेट एक दूसरे से थोड़ा थोड़ा अलग होता है।

जब उनमें से कोई आपकी बात क़ुबूल नहीं करता तो ज़्यादातर आपकी ग़लती होती है और वह ग़लती यह होती है कि आपने हिकमत के बग़ैर इल्म पेश कर दिया।

बात चल रही थी 'ला आफ़ अट्रैक्शन' की।

मुख़्तसर बात यह है कि अल्हम्दुलिल्लाह, मैं हर धर्म और हर पंथ के लोगों के सामने उनके धर्मग्रंथ से ला आफ़ अट्रैक्शन की शिक्षा दे सकता हूँ।

वे वही बातें हैं, जो वे रोज़ सुनते हैं जैसे कि

'हर पंछी अपने जैसे पंछी के साथ ही उड़ता है। कबूतर कबूतर के साथ और बाज़ बाज़ के साथ उड़ता है।'

या यह कहें कि 'बबूल बोने से बबूल ही मिलता है, आम नहीं।'

'जैसा बोना, वैसा काटना।'

क्या कोई इस क़ानूने क़ुदरत का इन्कार करेगा?

नहीं।

आज न्यू एज थिंकर्स इसे Law_of_Attraction कहते हैं।

आपको इस नाम से चिढ़ है तो आप कोई दूसरा नाम रख लें।

आप ला आफ़ अट्रैक्शन को साईंस नहीं मानते, तो मुझे क्या? मैं यह नहीं कहूंगा कि आप इसे साईंस मानें।

हमारे घरों में आर्ट और फ़लसफ़ों की तकनीकों से भी काम लिया जाता है। आप इसे आर्ट और फ़लसफ़ा तो ज़रूर मानेंगे!

आप मानते हैं कि न्यू एज थिंकर्स की किताबों में कमियां है तो मैं भी यह बात मानता हूं।

अब आप एक किताब ऐसी लिख दें जिसमें कोई कमी न हो और जिससे सब धर्मों के लोग फ़ायदा उठाएं।

मैं आपका स्वागत करता हूँ।

हम सब मिलकर पूरी मानव जाति को मुहब्बत और तिजारत का सबक़ दें तो सबके दिल और पेट भरेंगे।

चारों तरफ़ फैली हुई बेरोज़गारी और भूख को देखो और हर धर्म के लोगों को ऐसी बातें सिखाओ, जिससे वे पलें और वे अपने पालनहार को पहचानें।


मेरी इस बात में कोई कमी हो तो आप उस कमी को छोड़ दें और इस काम को और ज़्यादा उम्दा तरीक़े से करें।

मैं आपको एप्रिशिएट करूंगा।